अवैध गांजा बिक्री के मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,फरार सप्लायर गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत कुकदा रोड कुम्हारी स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उन्होंने गांजा दुर्ग के इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड निवासी टिकनु नायक से खरीदा था, जो घटना के बाद से फरार था। प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06.07.2026 को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं ACCU टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना का त्वरित सत्यापन कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]