कुम्हारी /थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध गांजा रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 04.07.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जप्त सामग्री
1. 2.520 kg गांजा कीमती 126000 रु
2. 1 नग वीवो मोबाइल
4. 2400 रु नगदी
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं accu की त्वरित प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।









