विमल थापा की रिपोर्ट–
दुर्ग, 23 मई 2026 ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को सशक्त बनाने और मरीजों को संबल प्रदान करने की दिशा में आज अडानी फाउंडेशन, जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा एक सराहनीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल की गई। इस विशेष स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत दुर्ग जिले के टीबी (तपेदिक) से पीड़ित मरीजों को 100 टीबी न्यूट्रिशन किट (पोषण किट) का वितरण किया गया।

इस किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) दुर्ग, श्री मनोज धानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अडानी फाउंडेशन, जामुल सीमेंट वर्क्स के सीएसआर (CSR) प्रमुख श्री जामिल अख्तर खान एवं उनकी पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि टीबी की बीमारी से लड़ने के लिए दवाओं के साथ-साथ सही और पौष्टिक आहार का होना बेहद जरूरी है। अडानी फाउंडेशन द्वारा बांटे गए इन न्यूट्रिशन किट्स का मुख्य उद्देश्य मरीजों के पोषण स्तर में सुधार लाना है, ताकि वे जल्द से जल्द इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो सकें। यह पहल केंद्र व राज्य सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
”टीबी के इलाज में पोषण की भूमिका बेहद अहम है। अडानी फाउंडेशन का यह प्रयास मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाने में मददगार साबित होगा।”
— श्री मनोज धानी, CMHO, दुर्ग
संयंत्र प्रबंधन का जताया आभार
इस स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसीसी (ACC) अडानी सीमेंट, जामुल के मुख्य संयंत्र प्रबंधक (Unit Head) श्री महेंद्र सिंह का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर उनके इस अनुकरणीय सहयोग के लिए प्रबंधन और उपस्थित लोगों द्वारा उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।







