पाटन जनपद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का पाहंदा में भव्य शुभारंभ, जीत का लिया संकल्प

[adsforwp id="60"]

​पाटन-अमलेश्वर / जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का ग्राम पाहंदा (अ) में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया और “झोपड़ी छाप” पर मुहर लगाकर प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
​वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कटा फीता
​चुनाव कार्यालय का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के चेयरमैन एवं विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया।
​राजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—
“यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकास और जनसेवा का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु पूरी ताकत झोंक देनी है।”
​कार्यकर्ताओं के उत्साह से जीत तय: सुरेंद्र कौशिक
​दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए कहा कि जनता का समर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि क्षेत्र के लोग विकास और सुशासन के पक्ष में खड़े हैं। वहीं, चुनाव प्रभारी श्री दिलीप साहू ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर पूरी सक्रियता और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।
​’झोपड़ी छाप’ के लिए घर-घर दस्तक
​कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर ग्राम पाहंदा सहित पूरे क्षेत्र में सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मतदाता-पेज पर सीधे पहुंचकर “झोपड़ी छाप” पर वोट देने की अपील की जा रही है।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई इबारत लिखने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]