कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहे जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया | इस अवसर पर मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, राजीव पांडेय, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, आरूणी दानी उपस्थित रहे|
इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का ओछी जुबान से विरोध कर रही है। देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की घटिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनमत का भी घोर अपमान किया है। राहुल गांधी यह भूल चुके हैं कि आज समूचा देश ही नहीं, अपितु पूरा वैश्विक मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के समर्थन में खड़ा है। विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है, लेकिन कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की यह प्रगति और लोकप्रियता पच नहीं रही है। लगातार मिल रही राजनीतिक शिकस्त से बौखलाए राहुल गांधी अपनी खीझ मिटाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाई है। देश की जनता अपने राष्ट्रनायक का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस अहंकार और अमर्यादित आचरण के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
पुतला दहन के दौरान जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत,आई टी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,सह संयोजक उमेश गिरी,मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा ,कौशल साहू, बंटी चौहान, उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा ,सुश्री श्वेता यादव ,शिशिर राठौर ,उल्लास साहू ,मंत्री उमंग ताम्रकार, हर्ष चंदेल,राहुल देवांगन ,राहुल दीक्षित ,कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ,राम फुटान कार्यालय मंत्री तुषार सोनी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री ताम्रध्वज साहू आशुतोष यादव सह-कार्यालय मंत्री राहुल गजभिये , मीडिया प्रभारी सुमित सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी,गौरव चन्द्रनिया सोशल मीडिया सह-प्रभारी मानवेंद्र मोर सेल सह-प्रभारी अब्दुल्ला कुरैशी विधि एवं तकनीकी प्रभारी गगन सिंह प्रचार–प्रसार मंत्री तुषार राजपूत प्रचार–प्रसार मंत्री आयुष सिंह प्रशिक्षण प्रमुख निलेश बंजारे प्रशिक्षण सह-प्रमुख हर्ष लोढ़ा स्वाध्याय मंडल अध्यक्ष
विशाल शर्मा ,अनिल साहू
निरंजन दुबे अनुराग रायजादा
पीयूष श्रीवास्तव लक्ष्मण यादव रूपेश यादव राहुल उमरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |







