सुशासन तिहार ग्राम कौही में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ व्यापक संवाद, अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने शासन की उपलब्धियों को रखा जनता के समक्ष

[adsforwp id="60"]

कौही/पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम कौही में आयोजित विशाल जनसभा में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकेश ध्रुव सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर शौचालय निर्माण अभियान जैसी योजनाओं ने गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों को तीन चरणों में जीवनरक्षक वैक्सीन उपलब्ध कराई गई, जिससे करोड़ों लोगों को सुरक्षा मिली।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को इंदिरा आवास कहे जाने पर भी अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि पूर्व समय में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत कई बार एक गांव में केवल एक-दो परिवारों तक लाभ सीमित रह जाता था और अनेक पात्र परिवार योजना से वंचित रह जाते थे। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसी योजना है जिसका लाभ आज प्रत्येक पात्र गरीब परिवार तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनेक गरीब परिवार लाभ से वंचित रह गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद योजना को पुनः गति देते हुए गरीबों को लाभान्वित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन मोहित शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जामगांव मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन, धनराज साहू, रूप सिंह, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की वाले, सभापति देवेंद्र ठाकुर, सभापति केवल चंद देवांगन, पार्षद श्रीमती संगीता धुरंधर, ग्राम असोगा सरपंच श्रीमती लीना साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार साथी, लगभग 20 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिवगण एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनसहभागिता और उत्साह ने सुशासन तिहार को जनहित एवं जनसंवाद का प्रभावी मंच बना दिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]