अहिवारा में ‘सुशासन तिहार’ का सफल आयोजन: जन समस्या शिविर में आए 275 आवेदन

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—

​नंदिनी अहिवारा / छ.ग. शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित मंगल भवन में एक विशाल जन समस्या शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में वार्ड क्र. 09, 10, 11 और 12 सहित पूरे नगर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मांगों व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
​शिविर में प्राप्त हुए कुल 275 आवेदन, मौक़े पर हुआ समाधान
​आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 275 मांग और शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचाया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है:
​स्वास्थ्य परीक्षण: शिविर में सबसे अधिक 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही टी.बी. जांच के लिए एक्स-रे (X-Ray) एवं आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
​डिजिटल आईडी एवं कार्ड: कुल 72 नागरिकों की ‘आभा आईडी’ (Ayushman Bharat Health Account) बनाई गई। इसके अलावा 10 लोगों का आधार अपडेशन और 04 नए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं 02 श्रम कार्ड भी जारी किए गए।
​योजनाओं का लाभ: महतारी वंदन योजना के तहत 30 लाभार्थियों का सफलतापूर्व E-KYC किया गया।
​परिवहन विभाग: विभाग द्वारा मौके पर ही 16 नागरिकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए।
​सुरक्षा किट वितरण: स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली 44 स्वच्छता दीदियों को पीपीई (PPE) किट का वितरण किया गया।
​नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
​शिविर में केवल समस्याओं का निवारण ही नहीं हुआ, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक शानदार नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवीण सिंह गहलोत द्वारा वहां उपस्थित सभी आम नागरिकों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
​जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस महत्वपूर्ण शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
​नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा
​पार्षदगण: अनुज साहू (वार्ड 2), नुकिता देवांगन (वार्ड 10), इन्द्रजीत राउत (वार्ड 11), पुरषोत्तम वर्मा (वार्ड 12), केशव महिलांग (वार्ड 13), मीना जोशी (वार्ड 14), और मुकुंद पटेल (वार्ड 15)
​प्रशासनिक अधिकारी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे समेत विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]