28 वर्षों की देश सेवा के बाद वतन लौटे सूबेदार पी.एल. साहू, दुर्ग में हुआ भव्य स्वागत

[adsforwp id="60"]

​दुर्ग / भारतीय थल सेना की 182 फील्ड रेजिमेंट (आर्टिलरी) में 28 गौरवशाली वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद, Sub/Hony Lt पी.एल. साहू जी सेवानिवृत्त होकर अपनी जन्मभूमि दुर्ग वापस लौटे। शुक्रवार, 1 मई 2026 को उनके आगमन पर दुर्ग रेलवे स्टेशन से लेकर उनके निवास स्थान ‘विद्युत नगर’ तक मान-सम्मान और देशभक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

​दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतरते ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, दुर्ग के सदस्यों और परिजनों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात एक विजय जुलूस के रूप में उन्हें विद्युत नगर स्थित उनके निवास तक पहुंचाया गया। रास्ते भर देशभक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

​निवास पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला दुर्ग की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें साहू जी को ‘भारत माता’ का तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
​समारोह में
​श्री उत्तम कुमार सिंहा (संरक्षक, दुर्ग जिला)
​श्री गैंद लाल (संरक्षक)
​श्री धनेश यादव (सचिव)
​श्री सुदन साहू (कोषाध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे.

​”एक सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह केवल अपनी वर्दी बदलता है। पी.एल. साहू जी का अनुशासन और अनुभव समाज के लिए प्रेरणा बना रहेगा।”

​साहू जी की इस उपलब्धि और सुरक्षित वापसी पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ महतारी के इस वीर सपूत ने अपनी निष्ठा और साहस से जिले का नाम रोशन किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]