अहिवारा को स्वच्छता में देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—-

नंदिनी अहिवारा/ नगर पालिका अहिवारा में स्वच्छता अभियान को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण सिंह गहलोत ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अशोक बाफना सहित पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, इंद्रजीत राउत, ईश्वर शर्मा, प्रदीप कोचर, कृति शिवाले, इंद्राणी बंजारे, पुष्पा साहू, केशव महिलांग एवं मीना जोशी उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला सफाई कर्मचारी, महिला रिक्शा चालक, नगर पालिका स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सीएमओ प्रवीण गहलोत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

अहिवारा सीएमओ प्रवीण गहलोत जानकारी दी कि पूर्व में बिल्हा में पदस्थ रहने के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण में बिल्हा ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार अहिवारा को भी स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]