छत्तीसगढ़ में विभिन्न अनु.जाति वर्ग एवं अंबेडकरी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ऑल PSU एससी/ एसटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील रामटेके जी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर छः ग: के मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय जी से भेंट कर मांग की। जिसमें सर्व प्रथम छः ग: में बसे देश विभिन्न राज्यों के बसे अनु. जाति वर्गों के जो लोग यहां निवास कर रहे हैं उनके जाति प्रमाण पत्र जिसकी मांग विगत 25 वर्षों से कर रहे है। इस पर चर्चा कर मांग की।
छत्तीसगढ़ में बौद्ध एवं अंबेडकरी समाज के लाखों लोग विगत 50 वर्षों से भी अधिक वर्षों से निवास कर रहे हैं, शासन ने समाज में किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया इस पर विश्व की सबसे बड़ी बुद्धिस्ट धरोहर सिरपुर में इस समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि के योग्यता के आधार पर प्रतिनिधि दिया जाए।
छः ग: में सभी समाज के लोगों को शासन में प्रतिनिधित्व दिया है, किन्तु बौद्ध समाज को कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
छः ग: में डोंगरगढ़, सिरपुर, भोंगापाल (आदिवासी क्षेत्र) को सर्वोच्च पर्यटन स्थल बनाकर अंगीकार किया जाए।
आजादी के 75 वर्षों के पश्चात आज भी वंचित समाज के लोगों पर अनदेखी हो रहे है, जिसपर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा सुनियोजित क्रियान्वयन किया जावे।
प्रदेश में उपरोक्तवर्गों के हजारों योग्य छात्र छात्राएं अध्ययनरत है, जिनको योग्यता के आधार पर सरकारी पदों पर नियुक्ति की जाए।
छत्तीसगढ़ गाढ़ा, उड़िया, बसोड, रविदास समाज आदि वर्गों की समस्या विधिवत निराकरण किया जावें।
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई।







