पाटन की बेटी निकिता मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष की लहर

[adsforwp id="60"]

​पाटन। नगर के वार्ड क्रमांक 3 की निवासी निकिता मिश्रा ने हेमचंद विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी (जैव प्रौद्योगिकी) विषय में पीएचडी (PhD) की उपाधि प्राप्त कर पाटन क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे नगर में उत्साह का माहौल है।

​निकिता ने अपना शोध कार्य “इन विट्रो कंजर्वेशन ऑफ डिप्लोसाइक्लोज पालमेट्स (एल.) सी. जेफरे थ्रू वेरियस मेथड” विषय पर पूर्ण किया।
उन्होंने यह महत्वपूर्ण शोध रुवांबांधा स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की डॉ. उज्ज्वला सूपे (सुपरवाइजर) के मार्गदर्शन में संपन्न किया। शोध के दौरान उन्हें विभागाध्यक्ष डॉ. वी. शांति एवं कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

​निकिता मिश्रा एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं:
​वे नगर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा एवं श्रीमती मंजू मिश्रा की सुपुत्री हैं।
​वे पाटन के अधिवक्ता शुभम ठाकुर की पत्नी और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर की पुत्रवधू हैं।
​वे अंकिता ठाकुर की छोटी बहन, परिणीता मिश्रा की बड़ी बहन और नन्हे शुभिक्षित ठाकुर की माता हैं।

​एक गृहणी और माता के उत्तरदायित्वों को निभाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इस मुकाम को हासिल करने पर निकिता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]