पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में इस वर्ष विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को जामगांव आर परिक्षेत्र के ग्राम भरर में संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू तथा जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, क्षेत्र के जिला पंचायत जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
आयोजन में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सहमति प्राप्त होने के बाद आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। तहसील के पदाधिकारी स्वयं जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक व्यक्तियों के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू, प्रमुख सलाहकार मोनू साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू, महासचिव महेंद्र साहू सहित परिक्षेत्र और इकाई के पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।







