पाटन। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल शीतला मंदिर में भगवान परशुराम जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयघोष से गुंजायमान रहा।
इस मांगलिक अवसर पर राजा शर्मा के साथ मुख्य रूप से
आभाष शर्मा,विनय शुक्ला, नितेश तिवारी,वागेश वासाशंकर , अशोक साहू,सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.
आयोजन में स्थानीय आम जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।








