पी.एम. श्री सेजेस अहिवारा के समर कैम्प में बच्चों ने सीखी चित्रकला की बारीकियां

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—

नंदिनी अहिवारा /अहिवारा पी.एम. श्री सेजेस अहिवारा में 2 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित समर कैम्प के अंतर्गत गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार लक्ष्मण वानखेड़े विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हुए और छात्र-छात्राओं को चित्रकला की विभिन्न विधाओं एवं तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान कलाकार वानखेड़े ने विद्यार्थियों को रंगों के संयोजन, रेखांकन, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा कला के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य पी.एल. साहू ने बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उन्हें सृजनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना, उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर आई.पी. साहू, ए.के. शर्मा, मीनाक्षी, अजरा परवीन, मधुस्मिता, प्रीति, चन्द्रप्रभा, रूपराग, शशांक, कुशाल वर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]