राजधानी रायपुर में शिक्षा जगत का एक बड़ा और गौरवशाली समागम संपन्न हुआ । नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह संप्रवाह 2025-26 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रो. जे. एन. पांडेय विद्यालय रायपुर में किया गया ।
इस समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया ।जिसमें दुर्ग जिले के 3 शिक्षकों को उनके नवाचारी गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा संकुल केंद्र परसदा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में पदस्थ शिक्षक ललित कुमार बिजौरा को उनके उल्लेखनीय एवं नवाचारी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इस आयोजन का संचालन नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा किया गया , जो देशभर के शिक्षकों को नवाचार के माध्यम से जोड़ने वाला एक प्रमुख स्व प्रेरित मंच है । इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के 3 नवाचारी शिक्षकों ललित कुमार बिजौरा पाटन , मंजू पाठक दुर्ग , नीलम विकास सुखदेवे धमधा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में शिक्षा जगत के कई वरिष्ठ अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही । इनमें उप सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर डॉ. बी.रघु , उप संचालक समग्र शिक्षा रायपुर ए.के.सारस्वत , जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारती , डीएमसी रायपुर अरुण कुमार शर्मा , प्राचार्य सेजस हिंदी माध्यम रायपुर सुचिता पाण्डेय शामिल रहे । सभी अतिथियों ने शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने एवं सीखने सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।





