पोटिया मार्ग पर सरपंच की लापरवाही, सड़क पर पसरी मुरूम बनी ‘डेथ ट्रैप’, शराब दुकान की भीड़ के बीच जान जोखिम में

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट—–

नंदनी अहिवारा/ ​ग्राम पंचायत पोटिया में स्थानीय प्रशासन और सरपंच की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोटिया गांव और कोड़िया मार्ग के बीच मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से डंप की गई मुरूम अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सरपंच की इस अनदेखी के कारण क्षेत्र में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

​सड़क के बीचों-बीच बिना किसी सुरक्षा मानक या चेतावनी बोर्ड के मुरूम के ढेर लगा दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार:
​फिसलन का खतरा: बाइक सवार और साइकिल चालक मुरूम पर अचानक फिसलकर गिर रहे हैं।
​रात में बढ़ता जोखिम – अंधेरा होने पर सड़क पर रखी मुरूम दिखाई नहीं देती, जिससे रात के समय स्थिति और भी जानलेवा हो जाती है।
​ पंचायत द्वारा न तो यहाँ कोई घेराबंदी की गई है और न ही रेडियम या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।

​शराब दुकान ने बढ़ाई चुनौती—–
​इस मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस मार्ग पर मुरूम डाली गई है, वहीं पास में शराब दुकान स्थित है।
​भारी दबाव: शाम होते ही यहाँ वाहनों और लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है।
​ शराब दुकान के कारण सड़क पर यातायात का दबाव पहले से ही अधिक रहता है, ऐसे में सड़क पर फैली मुरूम आग में घी डालने का काम कर रही है।

​पंचायत प्रशासन के इस अड़ियल और लापरवाह रवैये से नाराज क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुरूम नहीं हटाई गई, तो कोई बड़ा हादसा घट सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है की तत्काल प्रभाव से सड़क से मुरूम हटाकर मार्ग साफ किया जाए।
​लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
​शराब दुकान के पास यातायात व्यवस्था सुधारी जाए

​”पंचायत की यह लापरवाही किसी की जान ले सकती है। शाम के वक्त यहाँ से गुजरना मौत को गले लगाने जैसा है। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।” — स्थानीय ग्रामीणजन

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]