नेहरू नगर में खुल रहा अत्याधुनिक ‘वाय के बीआई पिलेट्स स्टूडियो, मुंबई की फिटनेस एक्सपर्ट यास्मिन कराचीवाला करेंगी उद्घाटन

[adsforwp id="60"]

विमल थापा भिलाई—

भिलाई। नेहरू नगर स्थित 82-83 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार 9 मई 2026 को शाम 4:30 बजे अत्याधुनिक वाय के बीआई पिलेट्स स्टूडियो का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस स्टूडियो का उद्घाटन देश की प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर एवं पिलेट्स एक्सपर्ट यास्मिन कराचीवाला द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर शहर के फिटनेस प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पिलेट्स स्टूडियो की संचालिका सुश्री शिवानी कालकट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में लोगों के बीच फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। जिस प्रकार योगा, जुम्बा और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, उसी प्रकार पिलेट्स भी शरीर को मजबूत, संतुलित और लचीला बनाने की एक प्रभावी आधुनिक तकनीक है। उन्होंने बताया कि वाय के बीआई पिलेट्स स्टूडियो में अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा पिलेट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह स्टूडियो न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाएगा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन को भी मजबूत करने में सहायक होगा। विशेषज्ञों के अनुसार पिलेट्स एक्सरसाइज शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, बॉडी पोस्टर सुधारने, वजन नियंत्रित रखने और तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भी पिलेट्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सुश्री कालकट ने कहा कि स्टूडियो का उद्देश्य केवल फिटनेस ट्रेनिंग देना नहीं, बल्कि लोगों को एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। यहां आने वाले लोगों को वेलनेस, मानसिक शांति और ऊर्जा से भरपूर वातावरण का अनुभव मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, फिटनेस ट्रेनर्स, युवा वर्ग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आधुनिक फिटनेस संस्कृति का हिस्सा बनने की अपील की है।

शिवदेव सिंह कालकट
82-83 व्यवसायिक कॉपलेक्स नेहरू नगर भिलाई
मो. 9826126170

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]