एआई जनरेटेड वीडियो से भड़का विवाद, कांग्रेस ने थाने में दी शिकायत, इंस्टाग्राम आईडी पर एफआईआर की मांग

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट —

नंदिनी अहिवारा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के पदाधिकारियों ने नंदिनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर @congress_polkhol नामक आईडी द्वारा एक आपत्तिजनक एवं भ्रामक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे @randomchhattisgarh आईडी के साथ मिलकर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के संबंध में असत्य और चरित्र हनन करने वाली सामग्री प्रस्तुत की गई है। इससे न केवल उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, बल्कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने और आम जनता को गुमराह करने की कोशिश भी की गई है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बाफना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही आईटी एक्ट के तहत आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और वीडियो हटाकर संबंधित आईडी को स्थायी रूप से बैन कराने की भी मांग की गई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान उमेश साहू, कैलाश नाहटा, सुमित नारंग, हीरा वर्मा, धर्म बर्रे, महेंद्र सेन, नागमणि साहू, राजू यादव, बंटी धनकर, मुरली कृष्णा, सूर्यकांत वैष्णव, मोहम्मद कलाम, महमूद खान, स्टालिन, हेमंत साहू, जगदीश मार्कण्डेय और उमेश बंजारे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]