पाटन/ तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन 25 और 26 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, जिसमें प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा लगेगा।
तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने बताया कि इस वर्ष समाज का यह 23वां सामूहिक विवाह आयोजन है, जिसमें लगभग 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
आयोजन के पहले दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे 1010 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात महिला सम्मेलन आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती रमशीला साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
अध्यक्षता: श्रीमती दिव्या कलिहारी (महिला संयोजिका, प्रदेश साहू संघ)।
सुबह 10:00 बजे माता कर्मा की महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर में वैवाहिक संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
प्रथम सत्र (दोपहर 12:00 बजे):
मुख्य अतिथि: भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक, पाटन)।
प्रमुख अतिथि: ताम्रध्वज साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री)।
अध्यक्षता: नंदलाल साहू (जिला अध्यक्ष, दुर्ग)।
द्वितीय सत्र (शाम 4:00 बजे – आशीर्वाद समारोह):
मुख्य अतिथि: विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)।
प्रमुख अतिथि: अरुण साव (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)।
अध्यक्षता: डॉ. नीरेंद्र साहू (अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ)।
अतिविशिष्ट अतिथि: गजेंद्र यादव (शिक्षा मंत्री), विजय बघेल (सांसद), जोगेश्वर साहू, दयाराम साहू, दीपक साहू एवं जितेंद्र साहू सहित कई गणमान्य जन।
सामाजिक सरोकार को देखते हुए 26 अप्रैल को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सक आमजनों की जाँच करेंगे। साथ ही, मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध लोक गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू के साथ उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, सुरेंद्र साहू, महेंद्र साहू,कल्पना साहू, नारद साहू, परमानंद साहू और विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्ष सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
अपील: तहसील अध्यक्ष ने समस्त स्वजातीय बंधुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य के सहभागी बनें।







