अंधेरे में डूबा पाटन का मुख्य मार्ग, क्रेड़ा विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा

[adsforwp id="60"]

​पाटन। नगर पंचायत पाटन के मुख्य मार्ग (दुर्ग-पाटन सड़क) पर राहगीरों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाए गए स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। डिवाइडर के बीचों-बीच क्रेड़ा विभाग (CREDA) द्वारा स्थापित की गई ये लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे के आगोश में समा जाता है।
​कभी पूरा ब्लैकआउट, तो कभी बीच की लाइटें गुलहो जाती है.
​स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि मुख्य मार्ग की लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थिति यह है कि कभी पूरी सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है, तो कभी इक्का-दुक्का लाइटों को छोड़कर बहुतायत में लाइटें बंद रहती हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ रात के समय भी वाहनों का भारी दबाव रहता है, ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ गई है।
​विभाग की सुस्ती पर उठ रहे सवाल
​आश्चर्य की बात यह है कि इस समस्या को बने कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ‘क्रेड़ा’ अब तक इसे सुधारने में नाकाम रहा है। मुख्य मार्ग पर अंधेरे के कारण न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है।

​प्रभावित क्षेत्र – दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग, नगर पंचायत पाटन से डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइटों का महीनों से बंद होना है. जानकारी के बावजूद अधिकारी सिर्फ फाइल पर ही कार्यरत है.

क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और क्रेड़ा विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बंद पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी या बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]