धौराभाठा में नवीन सेवा सहकारी समिति के गठन पर हर्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने जताया आभार

[adsforwp id="60"]

पाटन / ग्राम धौराभाठा में बहुप्रतीक्षित नवीन सेवा सहकारी समिति (सोसायटी) के गठन की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

​नवीन सोसायटी के गठन से धौराभाठा और आसपास के आश्रित गांवों के किसानों को अब खाद, बीज और धान विक्रय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विनय चंद्राकर ने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे वर्तमान सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है।

​सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने इस सौगात के लिए विशेष रूप से
​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,
​विजय बघेल (सांसद, दुर्ग) जी,
​केदार कश्यप (सहकारिता मंत्री)जी का धन्यवाद ज्ञापित किया
​”नवीन सोसायटी का गठन धौराभाठा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल किसानों का समय बचेगा, बल्कि कृषि कार्यों में भी सुगमता आएगी। हम माननीय मुख्यमंत्री और हमारे यशस्वी सांसद व मंत्रियों के सदैव आभारी रहेंगे।”

— विनय चंद्राकर, अध्यक्ष – सरपंच संघ

​सोसायटी की मंजूरी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचों और प्रगतिशील किसानों ने एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि विनय चंद्राकर के सक्रिय प्रयासों और शासन के सहयोग से यह सपना साकार हुआ है। आने वाले खरीफ सीजन में इसका सीधा लाभ क्षेत्रीय किसानों को मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन स्कूल सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ी पहल, 15 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को पूर्णकालीन दर्जा एवं कलेक्टर दर वेतन की मांग से जगी नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन स्कूल सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ी पहल, 15 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को पूर्णकालीन दर्जा एवं कलेक्टर दर वेतन की मांग से जगी नई उम्मीद

[adsforwp id="47"]