तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री,पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट मुलाकात

[adsforwp id="60"]

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।

ज्ञात हो कि तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में इकाई साहू समाज भरर की पावन भूमि पर 23वें वर्ष का तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह 25 और 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। क्योंकि भक्त माता कर्मा की इस वर्ष 1010 वीं जयंती मनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष नगर पालिका अमलेश्वर डीह में भी इस आयोजन का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, किंतु अपरिहार्य कारणोंवश वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। इस वर्ष ग्राम भरर में आयोजित कार्यक्रम में उनके शामिल होने की सहमति से तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

सौजन्य भेंट के दौरान तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, महासचिव महेंद्र साहू, समाजसेवी डिजेंद्र साहू, कौशल साहू, कृष्णा साहू सहित पत्रकार करन साहू उपस्थित रहे।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]