प्राथमिक शाला डिघारी में बच्चों को किया गया जूते मोंजे का वितरण

[adsforwp id="60"]

शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया और बच्चों को खीर पूरी वितरित किया गया।
इस अवसर पर डिघारी के स्कूली बच्चों को स्वर्गीय संदीप वर्मा की स्मृति में पिता छबीलाल वर्मा भाई अथर्व वर्मा ने 33 बच्चो को नये जूते मोज़े दिये। इस अवसर जेष्ठ नागरिक संघ दुर्ग के अध्यक्ष देव मांडरिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती ज्ञान की देवी की पूजा होती है आप सभी देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेकर पढ़ लिख कर अपने परिवार का नाम रौशन करें और देश की सेवा करें। गांव की सरपंच प्रियालता महिपाल ने भी बच्चों को शिक्षा,कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उपसरपंच भूपेश निर्मलकर, प्रधानपाठक डोमन सिंह वर्मा, शिक्षिका संध्या ठाकुर, जेष्ठ नागरिक संघ के आनंद डोनगांवकर, छबिलाल वर्मा , मीना यादव, सुखदेव यादव, प्रहलाद सारधे, गणेश देशमुख, टेकरामचन्द्राकर , राजकुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]