जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन में रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया

[adsforwp id="60"]

पाटन | जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान कर समाज को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का बड़ा संदेश दिया। उनके इस प्रेरणादायी कदम की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी, युवा एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। समाज के वरिष्ठजनों ने श्रीमती नायक के इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]