नौ तप्पा का आखरी दिन, कैसा रहेगा छत्तीसगढ का मौसम, क्या गर्मी से मिलेगी राहत ,देखे ये रिपोर्ट

[adsforwp id="60"]

नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]