मतगणना को लेकर दुर्ग पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान

[adsforwp id="60"]

4 जून को होने वाले मतगणना स्थल का लेकर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर पार्किंग प्लान जारी किया गया। चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। साथ मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पार्किंग स्पेस अलग रखा गया है। जारी प्लान के अनुसार मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी , पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

ऐसा रहेगा प्लान जुनवानी से चिखली मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वहां खड़ा नहीं होंगे। पासधारी एजेंट ,आम पब्लिक अपने वाहन डी मार्ट के सामने ग्राउंड में पार्क करेंगे। मतगणना में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल ,पेन ,जलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर 04 जून को होने वाले मतगणना स्थल शंकराचार्य कॉलेज, जुनवानी में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है जो निम्नाअनुसार रहेगा। कॉलेज गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर, आरओ, पीआरओ एवं वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे।

मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी ,पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। प्रत्याशी एवं उनके मतगणना एजेंट जिनको पास जारी किया गया है वह अपने वाहन डी मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे। जुनवानी चौक से चिखली चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन मार्ग में खड़ा नहीं करेंगे। 04 जून को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल ,पेन ,जलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]