भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन -सुबह 07 से 09 बजे 2 घण्टे रहेगा समय

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 31 मई 2024/ भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि 04 घण्टे प्रातः 07 से 11 बजे है। जिसे आदेशानुसार अब घटाकर 02 घण्टे प्रातः 07 से 09 बजे किया जाएगा। गर्मी कम होते ही पुनः 01 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07 बजे से 11 बजे कर दिया जाएगा। 01 जुलाई के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय यथावत् 09.30 बजे से 03.30 बजे तक कर दिया जायेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]