ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार , कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त

[adsforwp id="60"]

सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को देखकर महिलाएं आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया।

मो युसूफ खान ✍????

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]