बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौt, आठ घायल

[adsforwp id="60"]

शनिवार सुबह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पनवाड़ी के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। यह लोग खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम सिंगुण के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना लगने पर डायल 100 एफआरबी और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि एक महिला कमला पत्नी कमल मंडलोई ग्राम सिंगुण जिला खरगोन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]