जवानों और नक्सली के बीच हुई सुबह-सुबह मुठभेड़; रात में सर्चिंग पर निकली थी फोर्स

[adsforwp id="60"]

सुकमा, जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, जिसके शव को भी बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच पोलमपल्ली इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ की पुष्टि SP किरण चव्हाण ने की है। उन्होंने बताया कि मौके से नक्सली का शव समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा जानकारी जवानों को लौटने पर ही मिल पाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]