रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी आज से 02 दिवसीय छ.ग. प्रवास पर रहेंगे। पीएम मोदी राजभवन के उदंती सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री आज 23 अप्रेल को संध्या 06-08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं 24 अप्रेल को सुबह 08-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे।
इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
23 एवं 24 अप्रेल 2024 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार का 02 दिवसीय छ.ग. प्रवास एवं राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री आज दिनांक 23 अप्रेल को संध्या 06-08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं दिनांक 24 अप्रेल को सुबह 08-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।








