पाटन 22 अप्रैल : दुर्ग ,धमतरी रायपुर जिला अंतर्गत जल संसाधन विभाग के द्वारा तरीघाट परसुलीडीही में एनिकट ( स्टाप डेम) बनाया गया है। जिसमे विभाग द्वारा 36 गेट बनाए गए हैं।वर्तमान में स्टाफ डेम का गेट जर्जर हो गया है । 
जिससे लगातार पानी का रिसाव होते रहता है। जिससे पानी का ठहराव नही होता पूरा पानी रिसाव के कारण खाली हो जाता है जिससे ग्राम में निस्तारी के साथ पीने के लिए पानी की विकट समस्या आन पडी है। कृषि खेती किसानी के सिंचाई के लिए बोरवेल पंप का वाटर लेवल पूरी तरह से नीचे चला गया है जिससे सिंचाई में दिक्कत हो रही है। जिससे किसानों का मनोबल टूटने चला है।

समाधान नही हुआ तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार —–
ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच अशोक साहू और ग्राम पंचायत केसरा के सरपंच भागवत सिन्हा ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि इस समस्या को लेकर हमारे द्वारा संबंधित अधिकारियों को व छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री को भी लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
कई महीनो से इस समस्या को लेकर बार बार विभागो के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारियों से किसी प्रकार की कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नही मिला, जवाब के नाम पर गोल मटोल जवाब मिला जिससे चार ग्राम पंचायत तरीघाट, परसुलीडीह, नवागांव, केसरा के द्वारा एकराय होकर निर्णय लिया गया है कि यदि स्टाफ डेम का रिपेयरिंग नही की जाती है और डेम का जो फाटक जर्जर हो गया है उसे नही बनाया गया तो अभी होने वाली लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाना है जिसके जिम्मेदार प्रशासन की होगी जिसका संबधित विभाग को लिखित रूप से सूचना दिया गया है।

कार्यवाही न होने पर चुनाव बहिष्कार करने की सूचना पर आनन फानन में अधिकारी पहुंचे एनिकाट के निरीक्षण में ——-
जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को जैसे ही चुनाव बहिष्कार की जानकारी मिली तो रायपुर और धमतरी जिले के एसडीओ मौके निरीक्षण करने पहुंच गए और स्टिमेंट शासन को भेजने की बात कही ।वही कुछ देर अधिकारियों से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से समस्या को लेकर बहस भी हुई ।अंत में अधिकारियो के द्वारा राशि स्वीकृति होने पर अतिशीघ्र काम चालू होने की बात कही गई है। 
अतिशीघ्र कार्य आरंभ करने अड़े हुए हैं ग्रामवासी
अब देखना यह है की 7 मई को लोक सभा चुनाव है यदि स्टाफ डेम का कार्य चालू नहीं होता है तो क्या लोक सभा चुनाव का बहिष्कार तरीघाट,केसरा, परसुलीडीही ,नवागांव के ग्रामीण करेंगे।
मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे आर के शर्मा कार्य पालन अभियंता रायपुर,आर एल देव कार्य पालन अभियंता धमतरी, एस के सिन्हा एसडीओ धमतरी,विजय वाहने,रायपुर एसडीओ,आर के सिंह कार्यपालन अभियंता रुधरी।
उक्त मौके पर पंच तोमन सिन्हा, प्रकाश सिन्हा ,बेदराम साहू ,अशोक साहू,पुष्कर सिन्हा, छगन साहू, सत्या साहू ,एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।








