तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को रौंदा, मोटर साइकिल चालक समेत तीन लोगों की मौt

[adsforwp id="60"]

राजनांदगांव,18 मार्च । छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बाजार अतरिया मदनपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक पुरुष व दो महिलाएं हैं। घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि धमधा की ओर से ट्रक सीमेंट खाली कर आ रहा था। वहीं मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थे, तीनों शहर की ओर आ रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है दुर्घटना में मृत एक महिला की शादी 20 दिन पहले हुई थी। मामले में छुईखदान पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। इधर, आरोपित ट्रक चालक की पतासाजी की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]