अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 17 मार्च 2024/दुर्ग जिले में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदेश जारी किया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु सभी अधिकारी व कर्मचारी बिना पूर्वानुमति के न तो अवकाश पर रहेंगे और ना ही मुख्यालय छोड़ेंगे। जिला स्तर पर तथा जिला के अंतर्गत समस्त शासकीय एवं राज्य शासन की विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमले के अवकाश की स्वीकृति हेतु जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सक्षम अधिकारी होंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]