लाइसेंसी पिस्टल से फायर, घरेलू विवाद पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चलाई गोली,घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

[adsforwp id="60"]

रायपुर, 15 दिसंबर । राजधानी रायपुर के गोल चौक के पास देर शाम गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। मामलें की जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोल चौक गैस गोदाम के पास एक वकील ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी।

आरोपित पति ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी शुभांकर नंदी पेशे से वकील है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। महिला के हाथ में गोली लगी है।

बताया जा रहा कि घरेलू विवाद पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]