संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शाम को 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई

[adsforwp id="60"]

नई दिल्लीः संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शाम को 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक में सभी दलों के नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है. लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था, जिसके चलते दोपहर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. वहीं जब दो बजे के कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

इसपर ओम बिरला ने सांसदों को सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का आश्वासन दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस गहन पड़ताल कर रही हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह मामला गंभीर है. लेकिन फिलहाल सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम सब की चिंता थी कि वह धुआं क्या था, प्राथमिक जांच में वह साधारण धुआं है. उसकी चिंता की जरूरत नहीं है, उसकी प्रारंभिक जांच की गई है. फिलहाल इस घटना के लिए कोई किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा.’

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सांसदों के सुझावों पर अमल भी किया जाएगा. स्पीकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सांसदों के अनुमोदन पर दर्शकदीर्घा के लिए पास बनाने के नियम और शर्तों की समीक्षा भी की जाएगी. ओम बिरला ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसे सबके साथ शेयर किया जाएगा. उन्होंने सांसदों को आश्वस्त किया कि सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए अचानक कूदने वाले दोनों शख्स हिरासत में ले लिए गए हैं. पुलिस जांच कर रही है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रहेगी.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]