दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 13 दिसंबर 2023/
कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी तालाब जेवरा सिरसा जिला दुर्ग निवासी श्री कुलेश्वर नेताम की विगत 11 अप्रेल 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम मुर्रा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी हरजीत भारती की विगत 05 सितंबर 2022 को खारून नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम बासीन तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी कोमल राम देवांगन की भी विगत 1 नवंबर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. कुलेश्वर नेताम के पिता श्री धनेश्वरलाल नेताम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. हरजीत भारती के माता श्रीमती धनेश्वरी भारती को, स्व. कोमल राम देवांगन की पत्नि श्रीमती राधा बाई देवांगन कुल 3 परिजन प्रत्येक को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]