तेज़ ठंड और ठिठुरन से लोगो को निजात दिलाने हो रहा जगह जगह अलाव जलाने व्यवस्था , प्रतिदिन अलाव जलाने का हुआ दिशानिर्देश

[adsforwp id="60"]

महासमुंद
तेज़ ठंड और ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के आदेश पर नगर के विभिन्न स्थानों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। नेहरू चौक, बरोड़ा चौक, एकता चौक, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके। अलाव जलते ही आने जाने वाले राहगीर ठंड से बचने के लिए अलाव के पास पहुंच रहें हैं।
ठंड के मौसम तक नगर पालिका के चौक चौराहों आदि स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा है कि तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे ठंड काफी बढ़ गयी है। शहर में गरीब और निःसहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है। इसको देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव जलाया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]