बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना मे मौत , कार में सवार दंपती को भी आई चोट, घटना लोहरसी छोटे पारा का

[adsforwp id="60"]

पाटन विधानसभा। पाटन ब्लॉक में सड़क दुर्घटना में एक बार फिर एक युवक की जान चली गई है मामला ग्राम लोहारसी छोटे पारा का है जहां पर एक कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है की इस घटना में लोहरसी छोटे पारा निवासी जितेंद्र साहू को मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम छोटेपारा लोहरसी निवासी जितेंद्र साहू पिता विष्णु साहू 47 वर्ष जो की फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है । वह एक युवक को बाइक में बिठाकर उसे छोड़ने के लिए ग्राम तर्रा जा रहा था तभी लोहारसी छोटे पर बस्ती के पास ही विपरीत दिशा से आ रही एक्सयूवी कार ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में जितेंद्र साहू को गंभीर चोटे लगी है। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र साहू के बाइक पर बैठे ग्राम चिचा के युवक को भी चोट आई है। जिसे रायपुर मेकाहारा इलाज के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि रायपुर से फुंडा की तरफ जा रही कार में पति-पत्नी के अलावा उनके बच्चे भी बैठे थे। जिसे भी चोट लगने की खबर है। पाटन थाना को घटना की खबर लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]