तर्रा में कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामील , कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

[adsforwp id="60"]

पाटन- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को लता कुंज तर्रा में आभार एवं समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी भूपेश बघेल द्वारा बूथवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर समीक्षा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के नेता नया-नया बात करते थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उनकी बातों पर यकीन नही किया। हमने हर समय हर परिस्थिति में प्रदेश की जनता के साथ थे। हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर हर समस्याओं का निराकरण किया है।
आज भाजपा धान का 3100 रुपये देने की बात कहते है कल वही लोग जनता के हित मे किये गए कामो पर रोक लगाने का काम करते थे। कल तक यही लोग कांग्रेस द्वारा जन हित मे किये जा रहे कामों को रेवड़ी कहते थे आज वही लोग रेवड़ी बांटने में लगे है। भाजपा वोट के खातिर कुछ भी कर सकते है। चुनाव के पहले बदनाम करने का हर सम्भव प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। महादेव एप के बारे में कहा छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा सैकड़ो की तादाद में मोबाइल लैपटॉप नगदी बरामद किया एवं कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई लेकिन भारत सरकार दुबई में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत समझदार है रमन की गारंटी नहीं चली इसलिए इस बार मोदी की गारंटी मुद्दा पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे थे ।केवल बदनाम करने का काम कर रहे थे पाटन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा पूरे प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगते हैं ।लेकिन मुख्यमंत्री पाटन की जनता के ऊपर भरोसा करते हैं उन्होंने पाटन की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा केवल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आपस में लड़ने का काम कर रहे थे।लेकिन कर्मठ कार्यकर्ताओं के विश्वास को डिगा नहीं पाए। और पूरे तन मन से भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से जिताने मेहनत किए ।मंच संचालन अश्वनी साहू ने एवं आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, आशीष वर्मा ,मनीष बंछोर, राकेश ठाकुर ,महेंद्र वर्मा ,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन प्रमोद सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,हेमंत देवांगन, अजय तिवारी, जय श्री वर्मा, संजय यादव ,सालिक साहू ,देव कुमार निषाद ,जगोत्री साहू ,उर्वशी वर्मा ,संतोषी तिवारी, रूपेंद्र शुक्ला, उमाकांत चंद्राकर, कमलेश वर्मा ,अजय सिंगौर सहित जोन प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी ,ग्राम प्रमुख, जनपद सदस्य गण ,समिति अध्यक्ष ,पार्षद गण ,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस एनएसयूआई, राजीव युवा मितान के सदस्य गण उपस्थित थे

रिपोर्ट – मो युसूफ खान

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]