बायपास सड़क के पास बने तालाब में दोपहर दो बच्चों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी,गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस ,

[adsforwp id="60"]

कोरबा जिले के कटघोरा थान्तर्गत ग्राम रामपुर के पास चकचकवा पहाड़ी के पीछे बायपास सड़क के पास बने तालाब में दोपहर दो बच्चों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची और गोटखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। बतादें की मिली जानकारी अनुसार दोपहर ग्राम रामपुर निवासी दो बच्चे घर में बिना बताए बायपास में बने तालाब में नहाने गए हुए थे।

दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब गहरा होने से उसमें डूबने लगे तभी वहां पर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों बच्चो को डूबते देख आसपास में लोगों की जानकारी दी। लोगों ने कटघोरा थाना व डायल 112 को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व गोटखोरों की मदद से दोनों डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों बच्चों के कपड़े भी तालाब के बाहर रखे हुए है। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने जिले से एक्सपर्ट गोतखोरों को बुलाया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]