आमसभा/कार्यक्रम की ली गई अनुमति से अधिक समय लेकर कार्यक्रम समाप्त करने पर कारण बताओं नोटिस जारी

[adsforwp id="60"]

निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग ऑफिसर श्री विनय कुमार सोनी ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर श्रमिक सेक्टर-1 गैरेज रोड भिलाई निवासी श्री जहीर खान को आमसभा/कार्यक्रम की ली गई अनुमति से अधिक समय लेकर कार्यक्रम समाप्त करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 18 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में श्री जहीर खान द्वारा सिरसा गेट चौक भिलाई-3 में अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आमसभा कार्यक्रम की अनुमति लिया गया था। उक्त कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक 4.56 बजे समाप्त हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे अनुमति आदेश का उल्लंघन के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए श्री खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर 2023 को संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]