विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर पंचायत उतई कार्यालय में ताम्रध्वज साहू ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

[adsforwp id="60"]

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने नगर पंचायत उतई कार्यालय में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पंचायत उतई के स्थानीय कार्यालय में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृह लोक निर्माण कृषि धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने अपने कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली
सभी को एकजुट होकर कार्य करने हेतु आग्रह किया पार्टी की रीति नीति के साथ चलते हुए धैर्य के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी बातों को रखने के लिए निर्देशित किया पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने के लिए निर्देशित किया साहू जी ने कहा जनता जानती है कि भूपेश बघेल के शासनकाल में छत्तीसगढ़वासियो के हिसाब से प्रत्येक वर्ग को सुविधा देने एवं उन्हें सम्मान देने का कार्य प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने किया है । सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था सभी ने एक मत होकर श्री ताम्रध्वज साहू जी को जीताने के लिए संकल्प लिया इस दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता नवयुवक कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के समर्पित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–मो युसूफ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]