छत्तीसगढ़ में 7 और 17, राजस्थान में 23, मध्यप्रदेश में 17, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ में 7 और 17, राजस्थान में 23, मध्यप्रदेश में 17, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल फुंक गया. जहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे. तो वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा.
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है. तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है.
कहां कब होगी वोटिंग, नतीजे कब?

मिजोरम- 7 नवंबर 
मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 और 17 नवंबर
राजस्थान – 23 नवंबर तेलंगाना- 30 नवंबर
सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]