अंडा / दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के खेलगांव पुरई की 9 साल की नन्ही जलपरी कु. तनुश्री कोसरे ने गांव की डोघिंया तालाब मे लगातार 5 घंटे तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे अपना नाम दर्ज करवाई। सुबह 11:30 बजे गांव की देवी देवता, माता पिता ,गुरुजनो और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त कर तालाब मे रिकार्ड बनाने उतरी। और लगातार 5 घंटे तैरकर संध्या 4:30 बजे रिकार्ड कायम कर तालाब से बाहर निकली। फ्लोटिंग विंग क्लब के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड, फ्लोटिंग विंग क्लब के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, श्रीमती कल्पना स्वामी सहायक संचालक दुर्ग संभाग, ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच उमा रिगरी, उपसरपंच श्रीमती शीतला ठाकुर, समाज सेविका श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, अशोक साहू, ईश्वर ओझा, कु चंद्रकला ओझा,जामवंत गजपाल, करगाडीह सरपंच श्री घनश्याम गजपाल, सुंदर लाल साहू, भरत प्रसाद दूबे, नारायण सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत और बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित हुए। तनुश्री कोसरे को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र और मेडल आलोक सर ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री लता राठौर और अशोक कुमार ने किया। तनुश्री कोसरे फ्लोटिंग विंग क्लब के मुख्य प्रशिक्षक ओमकुमार ओझा के निर्देशन मे प्रशिक्षण लेकर यह उपलब्धि हासिल किया ।
दुर्ग ग्रामीण से मो. युसूफ खान की रिपोर्ट


