महिला चिकित्सक ने घर के बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, हैवी डोज से हुई मौत

[adsforwp id="60"]

रायपुर में एक महिला डाक्टर के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर संस्कृति कामरान ने घर के बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक महिला की मौत इंजेक्शन के हैवी डोज से हुई है। महिला की ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। वहीं मौक़े से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां करीब बीते महीने ही मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने भी एनेस्थीसिया का ओवर डोज इंजेक्शन लेकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]