पॉवर प्लांट में मजदूर की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से हडक़ंप, मामला हत्या का है या आत्महत्या का ,जांच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

जांजगीर,29 अगस्त । जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्थित केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है. शव मिलने से प्लांट में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का स्पष्ट नहीं हो पाया है.

जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित केएसके पॉवर प्लांट के सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है. मृतक भूविस्थापित मजदूर था जिसका नाम अजय साहू नरियरा गांव बताया जा रहा है. यह मामला हत्या या आत्महत्या का है स्पष्ट नहीं हो पाया है. अकलतरा पुलिस जांच में जुटी हुई है. मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि केएसके प्लांट में ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी मजदूर यहां फांसी लगा चुके हैं. फिलहाल इस घटना का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]