14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस, जिला चिकित्सालय दुर्ग एवं समस्त निजी ब्लड बैंकों में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने की नागरिकों से रक्तदान करने की अपील

दुर्ग, जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक अपनी स्वेच्छा अनुरूप रक्तदान करें। ताकि आपके द्वारा दिये गये रक्तदान से कई लोगों की जान बचाया जा सके। भारत में सालाना 01 करोड़ युनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन उसकी उपलब्धता 75 लाख युनिट है, 25 लाख युनिट ब्लड की कमी से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। ब्लड डोनेट करके न सिर्फ आप दूसरों की जान बचा सकते है, बल्कि अपने स्वास्थ्य को सुधार भी कर सकते है। आपके 01 युनिट रक्तदान से जरूरतमंद किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल दुर्ग एवं समस्त निजी ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर अपनी नागरिकता और सामाजिक सद्भावना का परिचय देने एवं पुनीत कार्य करने के लिये आगे आयें।

मनरेगा श्रमिकों ने मनाया रोजगार दिवस, स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम सप्ताह अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कर रहे कार्य

*समाचार* दुर्ग, 07 मई 2024/ जिले के प्रत्येक मनरेगा ग्राम पंचायत में आज रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के तहत् ग्राम पंचायतों में पर्यावरण सरंक्षण कार्यों के विषय में मजदूरों को जानकारी दी जा रही है। जिसमेें मजदूरों को वर्षाजल की एक-एक बूंद का संरक्षण करने, भू-जल का रिचार्ज करने … Read more

हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना में हमारी सुरक्षा की गारंटी

दुर्ग, 06 जून 2024/ दुर्ग जिले में दोपहिया वाहन चालकों की बड़ी संख्या है तथा सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा क्षति दोपहियां वाहन चालकों एवं उनके परिवारजनों को होती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं से दोपहियां वाहन चालकों को होने वाली क्षति की … Read more

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्ग वन मंडल का जिला स्तरीय रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम

दुर्ग 6 जून 2024/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन मंडल दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 7 बजे वन मंडल कार्यालय से वन मंडलाधिकारी चंद्रशेखर शंकर परदेशी के मार्गदर्शन में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने खुद भी साइकिल चलाते … Read more

12 जून तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के तहत चलाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियां -अमृत सरोवर स्थलों में मनाया गया पर्यावरण दिवस

दुर्ग, 06 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में जिले के कई ग्राम पंचायतों एवं अमृत सरोवर के पास विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 5 जून को … Read more

दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण – प्रथम प्रशिक्षण 10 जून से प्रारंभ

दुर्ग 6 जून 2024/बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के … Read more

जिलावार प्रथम गो-लाईव करने वाली शाखा व समितियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना अत्तर्गत ’पैक्स कम्प्यूटराईजेशन’ देश के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का डिजिटलाइजेशन किया जाना है। उक्त योजना का क्रियान्वयन राज्य शासन के आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ. छत्तीसगढ़ रायपुर, नाबार्ड रायपुर एवं अपेक्स बैंक रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यक्षेत्र तीनों … Read more

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी … Read more

प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले को किया गौरवान्वित, 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड एवं 04 विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन संभावित

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 500 विद्यार्थियो को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान विषय के 64 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड हुए है, 04 विद्यार्थियों का … Read more

व्यवसायियों को माल परिवहन पर ई-वे बिल जनरेट करना होगा आवश्यक

वाणिज्यिक कर जीएसटी विभाग दुर्ग संभाग द्वारा विभिन्न व्यापारी संगठनों, दुर्ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक लेकर जीएसटी से संबंधित भ्रांतियों तथा ई-वे बिल जारी करने से दी गई छूट को समाप्त करने वाली अधिसूचना 24 मई 2024 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। दुर्ग संभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती भावना अली, उपायुक्त राज्य … Read more