सफलता की कहानी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक अच्छा घर का निर्माण करने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने का अवसर प्रदान कर रही है, डोमार अपने परिवार के लिए एक पक्का घर बनाने में हुआ सक्षम

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे छत्तीसगढ़ में लाखों लोगों को किफायती दरों में आवास प्रदान करने में सहायक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना लागू होने से लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान करती है। ऐसी ही एक लाभार्थी की विशिष्ट सफलता की … Read more

प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस योजना अंतर्गत एस्काग संजीवनी द्वारा डायलिसिस यूनिट का संचालन

जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस योजना के अंतर्गत मात्र 02 डायलिसिस मशीने थी, इस निःशुल्क डायलिसिस योजना के अंतर्गत एस्काग संजीवनी द्वारा डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में सिर्फ 50-55 डायलिसिस हो पाता था। सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू से मिली जानकारी अनुसार निःशुल्क डायलिसस प्रोगाम के अंतर्गत फेयर … Read more

ऋण उप समिति की बैठक में 4472 करोड़ की साख सीमा एवं ऋण स्वीकृत

दुर्ग, 10 जून 2024/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में आज ऋण उप समिति एवं बोर्ड की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं प्राधिकृत अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बोर्ड के सदस्य श्री अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग एवं श्री विकास साहू सहायक संचालक कृषि एवं श्री हृदेश … Read more

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन 24 जून तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 03 पद एवं सहायिका के लिए 01 पद की भर्ती की जाएगी

दुर्ग, 10 जून 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वीकृत/रिक्त 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 सहायिका के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 10 से 24 जून 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग … Read more

सफलता की कहानी, महतारी वंदन योजना से हितग्राही हो रहे लाभान्वित -बच्चों के पढ़ाई के खर्च में होती है मदद :- हितग्राही

सरकार की महत्त्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जिले के कई हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। जिनमें से एक ग्राम रानीतराई पाटन की निवासी श्रीमती शारदा नगारची महतारी वंदन योजना से बहुत खुश है। श्रीमती नगारची अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती हैं, उन्हें योजना से हर माह 1 हजार रूपए की राशि मिलती है जिसे … Read more

आदर्श आचरण संहिता शिथिल होने के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम में लगी लोगों की भीड़, ग्राम गोंडपेंडरी के किसानों ने सिंचाई हेतु पाईप लाईन बिछाने दिया आवेदन

दुर्ग, 10 जून 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 पूर्ण होने एवं आदर्श आचरण संहिता शिथिल होने के पश्चात प्रति सोमवार आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों से समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने … Read more

प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चे बढ़ा रहे है जिले का मान, 18 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में मारी बाजी, इनमें से 04 जेईई एडवांस में चयनित

दुर्ग, 10 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत गणित विषय के 18 विद्यार्थी जेईई मेंस परीक्षा में सम्मिलित … Read more

जिला अस्पताल दुर्ग में वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अब तक 2579 वृद्धजनों का किया गया जांच एवं उपचार

दुर्ग, 07 जून 2024/ जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रति बुधवार को वृद्धजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, गठिया रोग, श्रवण जांच एवं अन्य सभी प्रकार की जांच व उपचार निःशुल्क किया जाता है। सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू … Read more

पीएटी/पीव्हीपीटी 2024 प्रवेश परीक्षा 9 जून को

दुर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 09 जून 2024 दिन रविवार को सुबह 09 बजे से 12.15 बजे तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी. (PAT/PVPT) 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्रों सें परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जाएं। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।

’आओ बात करे’ – सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यशाला का हुआ आयोजन

दुर्ग, जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकॉन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से “आओ बात करें” सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार मे हुआ। इस कार्यक्रम मे दुर्ग, पाटन एवं धमधा खंड से सचिव, रोजगार सहायक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान, एनजीओ सहित 70 लोगों की भागीदारी रही।
कार्यशाला का उद्घाटन युवोदय कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री शशांक शर्मा ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है, और हमें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
कार्यक्रम मे एग्रीकान फाउंडेशन से मानसिक स्वास्थ्य राज्य समन्वयक दानिश के हुसैन, युवोदय एवं युवा कार्यक्रम राज्य स्तरीय समन्वयक जागृति गर्ग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं युवोदय कार्यक्रम से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी गई। प्रारंभ में जागृति गर्ग के द्वारा स्वयंसेवा एवं स्वयंसेवको के भूमिका, युवोदय क्या है के विषय में चर्चा की गई। जिससे समाज मे युवाओं के द्वारा समुदाय में उचित बदलाव लाया जा सके, इसके साथ सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के द्वारा समाज में अच्छे व्यवहारों को अपनाने हेतु कैसे कार्य कर सकते है इस विषय मे चर्चा की गई। दानिश के. हुसैन के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषयों को लेकर चर्चा में भावनाये ’आप कैसा महसूस कर रहे है’, मानसिक रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति के गुण, मानसिक स्वास्थ्य क्यो महत्वपूर्ण है, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इसके प्रभावों पर चर्चा की गई। तनाव प्रबंधन योग और ध्यान के माध्यम से तनाव को कैसे प्रबंधित किया जा सकता है, इस पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। सकारात्मक सोच और आत्म-सम्मान बढ़ाने और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रमुख अंश में विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियाँ कराई गईं, बायो मेडिकल मॉडल, मनो सामाजिक मॉडल, मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के उपाय के बारे मे बताया गया। गतिविधियों मे प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के लिए समूह चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान कई इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। जहां प्रतिभागियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उनके उत्तर दिए। इनमें अवसाद, चिंता, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर दिए गए और उन्हें व्यक्तिगत परामर्श भी दिया गया। उपस्थितियों का अनुभव कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी और जानकारीपूर्ण बताया। संतोष कुमार खरे सचिव सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट ने कहा, ’इस कार्यशाला से मुझे अपनी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की दिशा में बहुत मदद मिली। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तिकाएँ और अन्य संसाधन वितरित किए गए। इस कार्यशाला ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में इसे लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यशाला मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह के और भी आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने मे युवोदय कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक प्रगति मोहबे, मुकेश कुमार, रामशरण सेन एवं युवोदय स्वयंसेवको की विशेष भूमिका रही।