प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शीतल वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.07.2026 को आरोपी परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर विवाद हुआ था। उक्त विवाद से नाराज होकर दिनांक 02.07.2026 को परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान तथा जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर पीड़िता की हत्या करने की योजना बनाई।
योजना के तहत रात्रि लगभग 08:00 बजे सभी आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, उसके साथ मारपीट की तथा उसके ऊपर एवं घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 940/2026 धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के फरार होकर नागपुर जाने की संभावना पर तत्काल पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में लक्की सरदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की बात से नाराज होकर हत्या की योजना बनाकर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी परी खान, मुस्कान एवं राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है।
▪️ आरोपी का नाम
1. परी खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग।
2. मुस्कान, उम्र 24 वर्ष, निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
3. राहुल यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य एवं घटना से संबंधित सामग्री नियमानुसार जप्त की गई।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण तथा महिला आरक्षक मीरा वर्मा एवं मधुबाला की सराहनीय भूमिका रही।









